Loading...
सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा ट्रेन जलाने के दोषी की सजा निलंबित की
सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा ट्रेन जलाने के दोषी की सजा निलंबित की

सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा ट्रेन जलाने के दोषी की सजा निलंबित की

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2026
01:44 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन जलाने के मामले में दोषी इरफान सिराज पाडा की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने कहा कि पाडा 18 साल से अधिक समय से जेल में था और उसे दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं। बता दें कि हाल में कोर्ट ने गुजरात दंगों में बिलकिस बानो का गैंगरेप करने वाले 2 दोषियों की उम्रकैद निलंबित की थी।

आपत्ति

गुजरात सरकार ने नहीं जताई कोई आपत्ति

कोर्ट ने कहा, "यह आदेवन मेडिकल ग्राउंड पर फाइल की गई है। राज्य के वकील का कहना है कि याचिकाकर्ता की हालत असल में सही है। ऊपर बताई गई असल स्थिति को देखते हुए, हम मेडिकल ग्राउंड पर पिटीशनर की सजा सस्पेंड करने के पक्ष में हैं।"

गुजरात सरकार की ओर से पेश वकील स्वाति घिल्डियाल ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है, लेकिन उन्हें मेडिकल आधार पर सज़ा सस्पेंड करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

घटना

क्या है गोधरा ट्रेन जलाने का मामला?

इरफान उन 31 लोगों में शामिल था, जिसे 2011 में गोधरा ट्रेन जलाने के मामले में ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया था।

गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के S-6 कोच में आग लगने से 58 लोगों की मौत हो गई थी। यह ट्रेन अयोध्या से कारसेवकों को लाई थी। इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए।

दंगों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि हजारों लोग घायल और बेघर हुए थे।

ADVERTISEMENT

सजा

31 लोग ठहराए गए दोषी

मार्च 2011 में, ट्रायल कोर्ट ने 31 को दोषी ठहराया था, जिनमें 11 को मौत की सजा और बाकी 20 को उम्रकैद मिली थी।

बाकी 63 दूसरे आरोपियों को बरी कर दिया गया था। 2017 में, गुजरात हाई कोर्ट ने 11 की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया और बाकी 20 को मिली उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा।

दोषियों की सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील 2018 से लंबित हैं। इरफान को 2025 में अंतरिम पैरोल मिली थी

ADVERTISEMENT