Loading...
बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 2 दोषियों की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी
बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 2 दोषियों की सजा निलंबित

बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 2 दोषियों की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2026
02:17 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या के मामले में दोषी पाए गए 2 लोगों की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी और उन्हें 17 साल से अधिक समय तक जेल में रहने के कारण ज़मानत दे दी। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने यह आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट के 2017 के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर दिया है, जिसे दोषियों ने चुनौती दी थी। फैसले में उनकी सजा और दोषसिद्धि की पुष्टि थी।

आदेश

पीठ ने क्या कहा?

पीठ ने अपने आदेश में कहा, "पार्टियों को सुनने के बाद, यह कहना काफी है कि अपील करने वाले 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं, और यह भी सच है कि अपील करने वालों में से एक को गंभीर विकलांगता है। निश्चित रूप से, अपील में तथ्य और कानून दोनों के आधार पर कुछ मुद्दे तय किए जाने हैं।"

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने याचिका का विरोध किया था।

याचिका

दोनों को ट्रायल कोर्ट ने ठहराया था दोषी

दोनों दोषी उन 11 लोगों में शामिल हैं जिनकी गुजरात सरकार ने अगस्त 2022 में समय से पहले रिहाई की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में रद्द कर दिया था।

ट्रायल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को IPC धारा 143 (गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होना), 147 (दंगा करना), 302 (हत्या) और 376 (रेप) के तहत दोषी ठहराया था

गुजरात में पंचमहल के गोधरा टाउन में दर्ज FIR के आधार पर उन्हें जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

ADVERTISEMENT