Loading...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन में लोगों को हिरासत लेने पर केंद्र से मांगा जवाब
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन में लोगों को हिरासत लेने पर केंद्र से मांगा जवाब (फाइल तस्वीर)

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन में लोगों को हिरासत लेने पर केंद्र से मांगा जवाब

लेखन गजेंद्र
Nov 25, 2026
04:43 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अक्टूबर में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ ने सरकारों से विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोगों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेने पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह निर्देश प्रदर्शनकारियों की ओर से दायर याचिका पर दिया और पूरी जानकारी देने को कहा है।

सुनवाई

कोर्ट में क्या हुआ?

कोर्ट ने बुधवार को यह आदेश तब दिया, जब एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि हिरासत से जुड़ी कुछ ही याचिका में हलफनामा जमा किए गए हैं।

इसके बाद कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को 10 दिनों के अंदर पूरा जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता अगर कोई जवाब देना चाहते हैं, तो वे एक हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं।

आरोप

क्या है आरोप?

आरोप है कि 10-11 अक्टूबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लिया या उनके साथ मारपीट की।

ये विरोध-प्रदर्शन अलग-अलग युवा समूह और राजनीतिक पार्टियों ने किए थे, जो मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर CEC कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लेना जारी रखा था।

ADVERTISEMENT