NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ममता बनर्जी मीम मामला: रिहाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को अवमानना नोटिस
    अगली खबर
    ममता बनर्जी मीम मामला: रिहाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को अवमानना नोटिस

    ममता बनर्जी मीम मामला: रिहाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को अवमानना नोटिस

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 01, 2019
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को देरी से रिहाई करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को अवमानना का नोटिस जारी किया है।

    इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि प्रियंका को उसके आदेश के तुरंत बाद रिहा क्यों नहीं किया गया।

    प्रियंका को 24 घंटे के बाद रिहा किया गया था।

    कोर्ट ने ममता सरकार को 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका को 10 मई को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया था।

    उन पर ममता का "आपत्तिजनक" मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था।

    उन्होंने मेट गाला इवेंट की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर ममता का चेहरा फोटोशॉप किया था।

    गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका में उन्होंने कहा था कि राज्य में कामकाज पूरी तरह बंद है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट आने के सिवाय कोई रास्ता नहीं था।

    जानकारी

    सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया था मनमाना फैसला

    इसके बाद 14 मई को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को 'मनमाना' करार देते हुए प्रियंका की रिहाई का आदेश दिया गया। लेकिन पुलिस ने उन्हें अगले दिन सुबह 9:40 बजे रिहा किया। प्रियंका के भाई ने इसके खिलाफ याचिका दायर की थी।

    माफी

    प्रियंका ने किया था माफी मांगने से इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने शुरूआत में प्रियंका को तस्वीर पोस्ट करने के लिए माफी मांगने को भी कहा था।

    प्रियंका ने ऐसा करने से मना करते हुए आरोप लगाया था कि जेल में उनके साथ अत्याचार किया गया।

    इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने साफ करते हुए कहा था कि माफी प्रियंका की जमानत की शर्त नहीं थी और बंगाल सरकार को उन्हें तुरंत रिहा करना पड़ेगा।

    इस बीच कोर्ट ने कहा था कि प्रियंका को जमानत के बाद माफी मांगनी चाहिए।

    आरोप

    माफीनामे पर जबरदस्ती हस्ताक्षर का आरोप

    रिहाई के बाद प्रियंका ने कहा था, "पूरे बंगाल में अराजकता है और मुझे मीम शेयर करने के लिए जेल भेजा गया।"

    उन्होंने कहा था कि जमानत के बावजूद उन्हें किसी से बात नहीं करने दी गई।

    भाजपा और उनके परिवार ने ये आरोप लगाया था कि प्रियंका से जबरदस्ती माफीनामे पर हस्ताक्षर कराए गए और वह ममता बनर्जी से माफी नहीं मांगेंगी।

    उनके भाई ने भी पर्सनल बॉन्ड पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने की बात कही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    भारतीय जनता पार्टी
    ममता बनर्जी
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    पश्चिम बंगाल

    कश्मीर में मतदान केंद्र पर फेंका गया ग्रेनेड, पश्चिम बंगाल में भाजपा और TMC में झड़प कश्मीर
    प्रधानमंत्री मोदी का ममता पर फेनी पर राजनीति करने का आरोप, ममता ने दिया जवाब ओडिशा
    ममता की मोदी को चुनौती- आरोप साबित करें, नहीं तो कान पकड़कर 100 उठक-बैठक लगाएं नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनावः छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, जानें आंकड़े दिल्ली

    भारतीय जनता पार्टी

    हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हुई घमासान लड़ाई, राज्य प्रमुख ने कहा- मुझे गोली मार दो हरियाणा
    कांग्रेस के लिए एक और मुसीबत, तेलंगाना में 18 में से 12 विधायक TRS में शामिल तेलंगाना
    बिहार कैडर का यह IAS अधिकारी होगा गृृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव अमित शाह
    पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC की भिड़ंत में 3 कार्यकर्ताओं की मौत, शाह ने मांगी रिपोर्ट पश्चिम बंगाल

    ममता बनर्जी

    प्रधानमंत्री मोदी का सनसनीखेज दावा, कहा- ममता दीदी के 40 विधायक मेरे संपर्क में पश्चिम बंगाल
    10-10 करोड़ रुपये देकर AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा- मनीष सिसोदिया नरेंद्र मोदी
    चक्रवात फेनी पर प्रधानमंत्री मोदी के फोन का ममता बनर्जी ने नहीं दिया जवाब ओडिशा
    भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष ने बनाई यह खास रणनीति भारतीय जनता पार्टी

    सोशल मीडिया

    अनुराग कश्यप ने 'कीचड़ में कमल' वाले ट्वीट का दिया कुछ ऐसा जवाब बॉलीवुड समाचार
    लड़कियों को छोटे कपड़े पहने देख बोली आंटी- 'तुम्हारे साथ तो रेप होना चाहिए', वीडियो वायरल भारत की खबरें
    कश्मीर में मारा गया बुरहान वानी का अंतिम साथी, 2 अन्य हिजबुल आतंकी भी ढेर कश्मीर
    लोकेशन और वेब हिस्ट्री अपने आप हो जाएगी डिलीट, गूगल ला रही नया फीचर ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025