मीनाक्षी नटराजन मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस को तगड़ा झटका
देश
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को चुनौती देने वाली उनकी अपील खारिज कर दी है। अदालत ने साफ किया कि ऐसे विवाद चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, अदालतों के नहीं। अदालत ने यह भी कहा कि वह इस मामले में किसी को सही या गलत नहीं ठहरा रही है।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीतीं
मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन पत्रों में तेलंगाना से जुड़े एक आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी थी, जिस पर भाजपा के महेश केवट ने आपत्ति जताई थी। उनके वकील का कहना था कि केवल उन्हीं गंभीर मामलों की जानकारी देना जरूरी है जिनमें 2 साल या उससे ज्यादा की सजा हो सकती है, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने इस बात को नहीं माना। मीनाक्षी नटराजन के मैदान से बाहर होने के बाद भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटें अपने नाम कर लीं।