दहेज या ड्रग्स की लत? ट्विशा शर्मा मौत की गुत्थी अब सुलझाएगी CBI
पूर्व अभिनेत्री-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी कार्यवाही बंद कर दी है। ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल में उनके ससुराल में मिला था। इस मामले में दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच की कमान संभाल ली है। CBI ने घटना की तह तक जाने के लिए अपनी एक टीम भोपाल भेज दी है।
कोर्ट ने मीडिया बयानबाजी पर नाराजगी जताई
कोर्ट ने मीडिया में चल रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई थी, खासकर ट्विशा की सास की तरफ से। कोर्ट ने इसमें शामिल सभी पक्षों को निर्देश दिया कि वे मीडिया में बयानबाजी से बचें और माहौल खराब न करें। पहले हुए पोस्टमार्टम पर उठे सवालों के बाद AIIMS भोपाल में ट्विशा की दूसरा पोस्टमार्टम किया गया। ट्विशा के परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि उनके ससुराल वाले दावा करते हैं कि वह ड्रग्स की लत से जूझ रही थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को भोपाल में संपन्न हुआ।