मिठाइयों के शौकीनों को बड़ा झटका, महंगी चीनी से बढ़ेंगी कीमतें
देश
अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। इस त्योहारी सीजन में मिठाइयां 10 से 15 प्रतिशत तक महंगी होने वाली हैं। महाराष्ट्र में चीनी के दाम 35 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं। इसकी वजह चीनी का कम उत्पादन और एथनॉल बनाने में इसका ज्यादा इस्तेमाल है। यही कारण है कि मिठाइयों की कीमतों पर भी सीधा असर पड़ेगा।
मुंबई में दूध 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ
सिर्फ चीनी ही नहीं, मुंबई में सितंबर महीने से दूध 9 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। घी, पनीर और ड्राई फ्रूट्स के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। देशभर के मिठाई बनाने वालों का कहना है कि वे इन बढ़ी हुई कीमतों का बोझ अब और नहीं उठा सकते। मिठाई विक्रेता और हलवाई मानते हैं कि अगर दिवाली तक चीनी के दाम कुछ गिर भी जाएं, तब भी उनकी कुल लागत ज्यादा ही बनी रहेगी।