पश्चिम बंगाल: खुद को मंत्री बताकर शख्स ने 3 जजों को धमकाया
देश
पश्चिम बंगाल के अलीपुर कोर्ट में 3 जजों को एक शख्स ने धमकाया। यह शख्स खुद को कैबिनेट मंत्री बता रहा था। दरअसल, जजों की गाड़ी को न्यू अलीपुर में एक निजी वाहन के ड्राइवर ने रोक दिया था, जिसके बाद यह घटना हुई।
खुद को मंत्री बताने वाला यह सुदीप्त रॉय चौधरी जिला जज के चेंबर में जा पहुंचा। वहां उसने कई फोन किए और अपना रुतबा व पहुंच होने का दावा करके दबाव बनाने की कोशिश की।
अलीपुर के जजों ने चिप सबूत के तौर पर दी
जज सौविक डे, मोनिकुंतला रॉय और महज़बीन आफरीन परवीन ने इस पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने इसके सबूत के तौर पर एक स्टोरेज चिप भी दी है, जिसमें ज्यादातर बातचीत रिकॉर्ड है।
उन्होंने यह भी बताया कि चौधरी पहले से ही किसी और मामले में आरोपी है। जजों ने इस बात पर खास जोर दिया कि इस तरह की फर्जी धमकियों से जजों की सुरक्षा बहुत जरूरी है।