उत्तर प्रदेश में लू के कारण 8,000 से अधिक मौतों का खतरा, नए अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
एक नए अध्ययन ने चेतावनी दी है कि भारत में सबसे ज्यादा लू का खतरा उत्तर प्रदेश को है। इस अध्ययन के मुताबिक, महज 5 दिन की लू के दौरान 8,000 से ज्यादा मौतें हो सकती हैं, जो बिहार के लिए अनुमानित आंकड़े से दोगुना से भी कहीं ज्यादा है। इसके पीछे मुख्य वजह उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी आबादी है। इसकी एक और बड़ी वजह यह है कि लखनऊ और आगरा जैसे कई जिले पूरे देश में गर्मी की सबसे ज्यादा चपेट में आने वाले इलाकों में शामिल हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से बचाव के लिए शोधकर्ताओं की अपील
इस अध्ययन में बताया गया है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग खासकर इस खतरे की जद में हैं, क्योंकि उन्हें खुले में ज्यादा देर तक गर्मी में काम करना पड़ता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जैसे-जैसे चरम मौसम की घटनाएं बढ़ रही हैं, इन लोगों को बचाने के लिए बेहतर शुरुआती चेतावनी सिस्टम, मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी और जिला स्तर पर हीट एक्शन प्लान की तुरंत आवश्यकता है।