NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / JNU में गुंडों की हिंसा के खिलाफ देशभर में छात्रों का प्रदर्शन, पहली FIR दर्ज
    अगली खबर
    JNU में गुंडों की हिंसा के खिलाफ देशभर में छात्रों का प्रदर्शन, पहली FIR दर्ज

    JNU में गुंडों की हिंसा के खिलाफ देशभर में छात्रों का प्रदर्शन, पहली FIR दर्ज

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 06, 2020
    11:55 am

    क्या है खबर?

    रविवार देर शाम नकाबपोश गुंडों ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में घुसकर छात्रों और शिक्षकों को पीटा। हमले में 26 छात्रों और शिक्षकों के घायल होने की खबर है।

    हमले के दौरान दिल्ली पुलिस तमाशबीन बनी रही और गुंडों को रोकने की कोशिश तक नहीं की।

    इस बीच देश के कई हिस्सों में छात्र रात को ही सड़कों पर उतर आए और मुंबई से लेकर कोलकाता तक इस हिंसा का विरोध हुआ। प्रदर्शन आज भी जारी रहेंगे।

    हिंसा

    स्ट्रीट लाइट्स को किया बंद, छात्राओं को भी नहीं छोड़ा

    चश्मदीदों के अनुसार, करीब 50 गुंडों ने JNU में घुसकर छात्रों और शिक्षकों को निशाना बनाया।

    हमले के दौरान स्ट्रीट लाइट्स को बंद कर दिया गया और हॉस्टल्स में घुसकर छात्रों पर हमला किया गया।

    गुंडों ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा और उन पर भी हमला किया।

    जो लोग घायल हुए हैं उनमें JNU छात्र संघ (JNUSU) अध्यक्ष आइशी घोष और क्षेत्रीय विकास अध्ययन केंद्र की प्रमुख सुचारिता सेन भी शामिल हैं जिन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

    जानकारी

    योगेंद्र यादव को गिराकर पीटा गया

    हमले के बारे में पता चलने पर जब मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो गुंडों ने उन पर भी हमला किया। स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव को जमीन पर गिराकर पीटा गया और उन्हें भी चोटें आईं हैं।

    प्रदर्शन

    हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र

    JNU में गुंडों के हमले की खबर आने के बाद कई शहरों में छात्र सड़कों पर उतर आए।

    मुंबई में छात्र रात से ही 'गेटवे ऑफ इंडिया' पर जुटे हुए हैं और आज भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। मुंबई पुलिस ने उन्हें आजाद मैदान जाने को कहा, लेकिन उन्होंने इससे इनकार करते हुए वहीं प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) और जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी रात को प्रदर्शन किया।

    जानकारी

    FTII और हैदराबाद विश्वविद्यालय भी JNU के समर्थन में आए

    इसके अलावा पुणे के FTII के छात्रों ने भी रात को ही JNU में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र भी JNU के समर्थन में आ गए हैं। आज पूरे देश में इस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन होने की संभावना है।

    ट्विटर पोस्ट

    साबरमती हॉस्टल वार्डन ने दिया इस्तीफा

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के साबरमती हॉस्टल वार्डन आर. मीणा ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि 'हमने कोशिश की, लेकिन छात्रावास को सुरक्षा नहीं दे सके।' #JNUViolence pic.twitter.com/DBpx6r78Gt

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2020

    आरोप-प्रत्यारोप

    छात्रों ने ABVP को ठहराया हिंसा के लिए जिम्मेदार

    चश्मदीदों और JNU के छात्रों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संघ अखिल भारतीय छात्र संघ (ABVP) पर ये हिंसा करने का आरोप लगाया है।

    वहीं ABVP ने इन आरोपों से इनकार करते हुए उल्टे वामपंथी छात्र संगठनों पर हिंसा करने का आरोप लगाया है।

    JNU शिक्षक संघ आज दो बजे और JNUSU तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी देंगे। वहीं ABVP तीन बजे 'रेड वॉयलेंस' के खिलाफ शांति मार्च निकालेगी।

    जांच

    अमित शाह ने दिए जांच के आदेश, केजरीवाल ने कहा- हैरान हूं

    हिंसा का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। मामले को दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। मामले में पहली FIR दर्ज कर ली गई है।

    वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर लिखा, 'JNU में हिंसा के बारे में जानकर मैं हैरान हूं। छात्रों पर बेरहमी से हमला किया गया... अगर छात्र ही कैंपस के अंदर सुरक्षित नहीं होंगे तो देश विकास कैसे करेगा?'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली पुलिस

    महिला IAS अधिकारी से एकतरफा प्यार, CISF अधिकारी ने उसके पति के लिए बनाया खतरनाक प्लान दिल्ली
    दिल्ली: स्नैचिंग की घटना का शिकार हुईं प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी, पर्स छीनकर भागे दो बदमाश दिल्ली
    डेढ़ लाख चालान वापस लेगी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, बेहद दिलचस्प है वजह दिल्ली
    दिल्ली: मां को मारने के बाद हुलिया बदलकर रह रहा आरोपी बेटा गिरफ्तार दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली: आज चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किले में तब्दील हुआ रामलीला मैदान नरेंद्र मोदी
    दिल्ली: कपड़े के गोदाम में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत देश
    दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण दिल्ली पुलिस
    नागरिकता कानून और NRC के बारे में बताने के लिए VHP और RSS करेंगे नुक्कड़ सभाएं असम

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल की सौगात: दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री, 201-400 यूनिट पर मिलेगी 50% सब्सिडी दिल्ली
    अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का किस पार्टी ने किया समर्थन और किसने किया विरोध? जानें आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्लीः बहुमंजिला इमारत में आग लगने से छह की मौत, 11 लोग घायल दिल्ली
    सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए मोदी-आडवाणी, दुनियाभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि भारत की खबरें

    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

    JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया, खालिद समेत 10 पर आज चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला दिल्ली पुलिस
    JNU: MBA में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, पढ़े पूरी जानकारी शिक्षा
    कन्हैया कुमार पर चार्जशीट में इन धाराओं पर लगे आरोप, मिल सकती है उम्रकैद की सजा दिल्ली पुलिस
    JNU देशद्रोह मामला: कोर्ट ने पुलिस की चार्जशीट लौटाई, कहा- दिल्ली सरकार की अनुमति लेकर आओ दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025