JPSC-JSSC धांधली: रांची में छठे दिन भी छात्रों का आक्रोश, मुख्यमंत्री पर बढ़ा दबाव
देश
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्र लगातार छठे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हं। छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दखल न देने से वे काफी नाराज हं। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और निष्पक्ष भर्ती की उनकी मांग को मजबूती दी।
CJP के दीपके का छात्रों को समर्थन
CJP के संस्थापक दीपके ने सोशल मीडिया पर छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वे प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले और कहा, "CJP झारखंड के सभी छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है।"
यह आंदोलन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नौकरियों की भर्ती में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।