असम-अरुणाचल सीमा फिर सुलगी, गोलीबारी और पथराव में कई घायल
गुरुवार को असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास धमजी जिले में फिर से झड़पें हो गईं, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। इन झड़पों की शुरुआत छात्र संगठन TMPK और अन्य संगठनों द्वारा लगाए गए आर्थिक बंद से हुई।
यह बंद इस खबर के बाद लगाया गया था कि गोलीबारी की एक घटना में असम के 12 स्थानीय लोग घायल हुए हैं। हालात तब और बिगड़ गए जब आरोप है कि अरुणाचल के कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंके, जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई और झड़पें शुरू हो गईं।
असम के मुख्यमंत्री ने शांति की अपील की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस स्थिति पर अपनी चिंता जताई और X पर एक भावुक संदेश लिखकर शांति व एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'सीमाएं हमारे राज्यों को भले ही परिभाषित करती हों, लेकिन वे हमारे दिलों को कभी बांट नहीं सकतीं।'
दूसरी ओर TMPK ने कथित गोलीबारी का विरोध करते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अनिश्चितकालीन आर्थिक बंद शुरू कर दिया है। इस गोलीबारी में असम के 12 आदिवासी लोग घायल हुए थे। दोनों राज्यों के लोगों के बीच अभी भी काफी तनाव महसूस किया जा रहा है।