IIT दिल्ली और पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों की मौत से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
देश
पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस हॉस्टल में लॉ (LLB) के छात्र चतन्न्या सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (UILS) का छात्र था।
वहीं, IIT दिल्ली के कैंपस में MSc फिजिक्स के एक 31 वर्षीय छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है और इन घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
IIT दिल्ली पुलिस काउंसलिंग रिकॉर्डस की समीक्षा कर रही
IIT दिल्ली पुलिस काउंसलिंग रिकॉर्डस के साथ-साथ अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस को अभी और जानकारी मिलने का इंतजार है, ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।