असम: बाल विवाह में 81 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट, 557 हुए गिरफ्तार
देश
असम ने बाल विवाह के खिलाफ एक कड़ा रुख अपनाया है। इस साल अब तक 557 लोगों को गिरफतार किया जा चुका है और 476 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या 2024 में हुई कार्रवाई से काफी ज्यादा है।
असम में बाल विवाह के मामले 81 प्रतिशत घटे
इन प्रयासों का असर अब साफ दिख रहा है। 2021-22 से 2023-24 के बीच असम के 20 जिलों के 1,132 गांवों में बाल विवाह के मामलों में 81 प्रतिशत की गिरावट आई है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि यह कार्रवाई जारी रहेगी और आगे और भी गिरफतारियां होने की उम्मीद है। असम अपने युवाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।