केरलम ने अब मुंह, स्तन, सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) और कोलोरेक्टल कैंसर की जांच के लिए एक नया और एक जैसा तरीका अपनाया है। इसका मकसद कैंसर का जल्द पता लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि पूरे राज्य में सभी लोगों को इलाज और देखभाल का एक जैसा स्तर मिले। अब ऐसी जांचें कहीं ज्यादा तो कहीं कम नहीं होंगी, बल्कि एक समान होंगी। यह पहल केरलम की व्यापक स्वास्थ्य योजना का हिस्सा है, जिससे कैंसर का देर से पता चलने वाले मामलों को कम किया जा सके और ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।
केरलम ने FIT और HPV सेल्फ-सैंपलिंग को जोड़ा
इस स्क्रीनिंग में अब कई आसान टेस्ट भी शामिल किए गए हैं। 45 से 65 साल के लोगों के लिए कोलोरेक्टल कैंसर की जांच के लिए नियमित FIT टेस्ट की व्यवस्था की गई है। सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए अब घर पर ही HPV DNA टेस्ट किया जा सकेगा। महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच 30 साल की उम्र से शुरू होगी और जरूरत होने पर अतिरिक्त स्कैन भी कराए जाएंगे। वहीं, मुंह के कैंसर की जांच राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के मुताबिक की जाएगी। स्थानीय सरकारें भी इस मुहिम में पूरा सहयोग कर रही हैं।