पश्चिम बंगाल में मदरसों का सर्वे: सभी जिला कलक्टर को 5 जुलाई तक सौंपी होगी रिपोर्ट
देश
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर के सभी मदरसों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी और बिना मान्यता वाले सभी मदरसे शामिल हें। हर जिले के जिलाधिकारियों को 5 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी। इस सर्वे का मुख्य मकसद इन मदरसों के बारे में पूरी जानकारी जुटाना और किसी भी तरह की अनियमितताओं या गैर-कानूनी गतिविधियों का पता लगाना है।
सरकार को मदरसों के कामकाज की जानकारी चाहिए
सरकार का कहना है कि उसे मदरसों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी चाहिए, जैसे कि उनकी शैक्षणिक व्यवस्था, इमारतों की स्थिति और छात्रों से जुड़ी जानकारी। इससे शिक्षा से जुड़ी योजनाएं बनाने और बच्चों की भलाई के लिए सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस सर्वे का उद्देश्य मदरसों को बंद करना या उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई करना नहीं है।