स्पाइसजेट की पुणे-दुबई उड़ान में हुई 9 घंटे की देरी , रातभर हवाई अड्डे पर भूखे-प्यासे रहे यात्री
देश
स्पाइसजेट की पुणे से दुबई जाने वाली एक उड़ान 1-2 जून, 2026 को 9 घंटे से ज्यादा देर से उड़ी। इस उड़ान को रात 8:50 बजे निकलना था, लेकिन इसने अगले दिन सुबह 6:15 बजे उड़ान भरी। इस लंबी देरी के कारण यात्री पूरी रात हवाई अड्डे पर ही फंसे रहे, और उन्हें खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया गया।
यात्रियों ने लगाया अनदेखी का आरोप
गुस्साए यात्रियों ने बताया कि एयरलाइन की तरफ से उन्हें कोई खास जानकारी नहीं दी गई, जिससे उन्हें लगा कि उनकी बात सुनी नहीं जा रही है। एक यात्री ने तो बच्चों और बुजरगों के लिए खाने-पीने की सुविधा न होने को घोर लापरवाही करार दिया। वहीं, स्पाइसजेट ने देरी का कारण 'ऑपरेशनल दिक्कतें' और मेंटेनेंस बताया। एयरलाइन का कहना है कि उन्होंने 1 जून को ही यात्रियों को इस बारे में जानकारी दे दी थी और हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है।