दक्षिणी रेलवे आरामदायक यात्रा के लिए उठाया बड़ा कदम, अब ट्रेन में शोर मचाने परा जुर्माने के साथ हाेगी जेल
ट्रेन यात्रा के दौरान लोग जब स्पीकर पर फोन चलाते हैं या जोर-जोर से बातें करते हैं, तो क्या आपको भी परेशानी होती है? अब दक्षिणी रेलवे ने अभी-अभी एक नया निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक, अगर कोई यात्री ट्रेन में स्पीकर पर मोबाइल फोन इस्तेमाल करता है या जोर-जोर से बातें करता है, तो उस पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर बार-बार ऐसी गलती की जाती है, तो 6 महीने तक की जेल की सजा या 5,000 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
ट्रेन में ही जुर्माना लगाएंगे TC
दक्षिणी रेलवे ने यह नया निर्देश एक घटना के बाद जारी किया है। दरअसल, एक बार कर्नाटक की मशहूर गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद को भी रेलवे सुरक्षा को बुलाना पड़ा था, क्योंकि ट्रेन में उनके साथी यात्री शोर मचाना बंद नहीं कर रहे थे। इस नियम के बारे में सभी यात्रियों को बताने के लिए रेल कर्मचारी अनाउंसमेंट (घोषणाएं) करेंगे। अब टिकट निरीक्षक (TC) भी मौके पर ही ऐसे यात्रियों पर जुर्माना लगा सकेंगे। इस कदम का मकसद यही है कि ट्रेन यात्रा सभी के लिए शांतिपूर्ण और आरामदायक बन सके, खासकर ऐसे समय में जब ट्रेन में मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल आम हो गया है।