कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' ने आते ही धूम मचा दी है। रिलीज के तुरंत बाद ही ब्लिंकिट पर यह हाथों-हाथ बिक गई और आउट ऑफ स्टॉक हो गई। अमेजन पर भी अब इसकी डिलीवरी के लिए पाठकों को कम से कम एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि सोनियाके इंस्टाग्राम पर पहली बार आने और अपनी किताब का प्रचार करने से इसकी मांग और ज्यादा बढ़ गई है।
किताब में है सोनिया के निजी सफर और राजनीतिक जीवन की कहानियां
इस किताब में सोनिया के निजी सफर और भारत में उनके राजनीतिक जीवन की अंदर की कहानियां हैं। कई पाठक यह जानना चाहते हैं कि इटली से ताल्लुक रखने की वजह से हुई आलोचनाओं का सामना उन्होंने कैसे किया, जबकि कुछ लोग राजीव गांधी और सोनिया की प्रेम कहानी में दिलचस्पी ले रहे हैं। इतिहास और दिल से जुड़े पलों का यह मिश्रण उन सभी पाठकों को अपनी ओर खींच रहा है जो सुर्खियों के पीछे की असलियत जानना चाहते हैं।