सलमान के 'सोनम, हो गया ब्रो' पर सोनम वांगचुक ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा
सामाजिक और पर्यावरिण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अभिनेता सलमान खान के वायरल कमेंट 'सोनम, हो गया ब्रो' पर अपनी बात रखी है। यह कमेंट उस समय चर्चा में आया था जब वांगचुक 2026 में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे। वे कथित NEET पेपर लीक के विरोध में बैठे छात्रों का समर्थन कर रहे थे। इस आंदोलन की अगुवाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही थी और उन्होंने तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की थी।
वांगचुक ने खान की टिप्पणी को 'सही भावना' बताया
प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट में वांगचुक ने सलमान की बातों को 'सही भावना' कहा। उन्होंने बताया, "मजबूरियां होती होंगी सबकी। आगे पीछे, दाएं बाएं देखना पड़ता है, लेकिन उन्होंने कुछ कहा, उसकी मैं इज्जत करता हूं।" इससे पहले, सलमान खान ने छात्रों से घर लौटने की अपील की थी और वांगचुक से भी अपनी भूख हड़ताल खत्म करने को कहा था। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये विरोध प्रदर्शन खत्म हो गए थे। सरकार ने CJP की मांगों को मान लिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी कानूनी या पुलिस कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया था।