सोनम वांगचुक का 26 दिन का उपवास खत्म, बोले- ये जवाबदेही की शुरुआत
देश
सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना 26 दिन का अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों मंत्रियों ने उन्हें भरोसा दिया कि संसद में परीक्षा के पेपर लीक होने और पूरे टेस्टिंग सिस्टम में जवाबदेही पर बात होगी। अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने इसे छात्रों के लिए 'जवाबदेही की शुरुआत...!' बताया।
CJP ने वांगचुक का आभार जताया
वांगचुक का यह विरोध प्रदर्शन परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही लाने के मकसद से था। उनकी इस पहल के लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने उनका आभार जताया। पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। इसके साथ ही, CJP ने उन 33 शहरों की सूची भी जारी की जहां छात्रों को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन हुए थे।