मुंबई में मतदाता सूची पर प्रदर्शन कर रहीं अंजलि दमनिया को हिरासत में लिया
मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ता अंजलि दमनिया को हिरासत में ले लिया। दमनिया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं। यह समूह मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठा रहा था और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा था। दमनिया ने बताया कि जैसे ही वह वहां पहुंचीं, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं था कि पुलिस उन्हें कहां ले जा रही थी।
CJP ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
CJP के इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियां और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा था। विरोध को देखते हुए शिवाजी पार्क में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान दमनिया सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं और दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।