तमिलनाडु: 14 साल की किशोरी ने 3 साल के मासूम को चाकू की नोक पर बनाया बंधक
देश
तमिलनाडु के शिवकाशी में एक 14 साल की लड़की ने परिवार वालों से मोबाइल फोन न मिलने पर नाराज होकर खुद को और अपनी बुआ के 3 साल के पोते को एक कमरे में बंद कर लिया। उसने उस छोटे बच्चे को चाकू की नोक पर ले लिया था। हालात तब तक बिगड़ते रहे, जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और उसने शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझा नहीं लिया।
स्थानीय दुकान ने फोन देकर बच्चे को आजाद करवाया
पुलिस को उस सटीक मॉडल का फोन ढूंढने में परेशानी हो रही थी, लेकिन एक स्थानीय दुकानदार की मदद से उन्हें वह मोबाइल मिल गया। थोड़ी देर बाद जब लड़की को फोन चलाना सिखाया गया, तब उसने बच्चे को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं आजाद कर दिया। पुलिस ने बाद में लड़की की काउंसलिंग कराने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आजकल युवाओं में स्मार्टफोन की लत तेजी से बढ़ रही है।