हनी सिंह के भतीजे की कार हादसे में मौत, परिवार ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
देश
सिंगर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की रविवार सुबह पंजाब के जालंधर में एक कार हादसे में मौत हो गई। विदित अपने दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी जालंधर में एक फ्लाईओवर पर उनकी फॉक्सवैगन कार एक खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
परिवारों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया
यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले गाड़ी में सवार 3 अन्य लोग उतर चुके थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
फिलहाल, दोनों परिवारों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। घटना के बाद सिंगर हनी सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की।