सिक्किम में मदाताद सूची का सत्यापन, अब तक हटाए जा चुके हैं 54,209 नाम
देश
सिक्किम ने अपनी मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया है। 6 सितंबर को विशेष संशोधन अभियान खत्म होने के बाद सूची से 54,209 नाम हटा दिए गए। इसका मकसद मतदाता रिकॉर्ड को दुरुस्त करना और आने वाले चुनावों के लिए उन्हें तैयार रखना है। इन सब बदलावों के बाद सिक्किम में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 4.18 लाख रह गई है, जो पहले के मुकाबले 14,827 कम है।
अधिकारियों ने 16,485 अयोग्य और 52,384 गड़बड़ियां पकड़ी
जिन नामों को सूची से हटाया गया, उनमें ज्यादातर ऐसे लोग थे जो अब वहां नहीं रहते, जिनकी मौत हो चुकी थी या जो फर्जी मतदाता के तौर पर दर्ज थे। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान अधिकारियों को 16,485 और अयोग्य मतदाता मिले और कुल 52,384 गड़बड़ियां सामने आईं। वहीं, एक अच्छी बात यह रही कि 1,982 नए मतदाता भी जोड़े गए और मतदान केंद्रों की संख्या भी 572 से बढ़कर 625 हो गई।