बिहार: आरा जंक्शन पर सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा
देश
रविवार तड़के बिहार के आरा जंक्शन पर दिल्ली जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि कुछ देर के लिए रेल यातायात पर असर पड़ा।
रेल अधिकारियों ने लाल सिग्नल छूटने को बताया हादसे की वजह
रेल अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा ड्रायवर से लाल सिग्नल छूट जाने की वजह से हुआ। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर सरस्वती चंद्रा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। अच्छी बात यह है कि सुबह 7:23 बजे तक ट्रेन को वापस पटरी पर ला दिया गया था और बाकी रेल सेवाएं ज्यादा प्रभावित नहीं हुईं।