LOADING...
सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन, 1,000 से अधिक पर्यटक फंसे
सिक्किम में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ (फाइल तस्वीर)

सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन, 1,000 से अधिक पर्यटक फंसे

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2025
10:05 am

क्या है खबर?

सिक्किम के उत्तरी इलाके में बारिश ने अपना कहर दिखा रही है। यहां पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है और सड़के बंद हो गई हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण अभी 1,000 से अधिक पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। यहां के गंगटोक में 24 घंटे में 70 मिमी से अधिक बारिश हुई है। उत्तरी सिक्किम में मंगन जिला के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया ने बताया कि कई रास्ते बंद हैं।

भूस्खलन

उत्तरी सिक्किम के लिए सभी परमिट रद्द

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाचेन चुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लाचुंग चुंगथांग रोड पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में यात्रा और परिवहन के लिए शुक्रवार को परमिट नहीं जारी किए जाएंगे और जो अग्रिम परमिट जारी किए गए हैं, उनको रद्द कर दिया गया है। बारिश और भूस्खलन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, जिसमें सड़के जलमग्न दिख रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

सिक्किम में भूस्खलन