पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान, सितंबर से बंगाली में संचालित होंगी सभी सरकारी सेवाएं
देश
पश्चिम बंगाल में आगामी 1 सितंबर से सभी सरकारी काम बंगाली भाषा में किए जाएंगे। इसमें ऑनलाइन फॉर्म भरने से पुलिस सेवाओं तक सभी कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि इस कदम से स्थानीय संस्कृति का सम्मान होगा और राज्य की सेवाएं लोगों के लिए ज्यादा सुलभ बनेंगी। हालांकि, केंद्र सरकार से बातचीत के लिए हिंदी का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा।
अनुवादक और अनुवाद सारथी करेंगे मदद
इस बदलाव को और आसान बनाने के लिए, अनुवादकों (ट्रांसलेटर्स) और 'अनुवाद सारथी' जैसे तकनीकी उपकरणों का सहारा लिया जाएगा, जिससे सारा काम बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगा। इस नीति को गृह मंत्रालय का भी समर्थन मिला है। अधिकारी ने यह ऐलान करते हुए कहा कि यह साल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का साल है। मुखर्जी भारतीय भाषाओं को शासन-प्रशासन में इस्तेमाल करने के बड़े पक्षधर थे।