NEET पेपर लीक: 10 लाख में खरीदा, 15 लाख में बेचा, CBI ने दबोचा सौदागर
देश
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नासिक के रहने वाले 30 साल के शुभम खैरनार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि खैरनार ने यह पेपर करीब 10 लाख रुपये में खरीदा था और फिर इसे व्हाट्सएप पर PDF के रूप में 15 लाख रुपये में बेच दिया। खैरनार 'SR कंसल्टेंसी' नाम की एक शैक्षिक परामर्श संस्था चलाते थे, जिसके दफ्तर नासिक और भोपाल में हैं।
NEET-UG पेपर 6 राज्यों में फैला
यह लीक हुआ पेपर राजस्थान, हरियाणा, बिहार, केरल और जम्मू-कश्मीर समेत 6 राज्यों में फैला हुआ था। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब राजस्थान के कुछ शिक्षकों को आधिकारिक सवालों और ऑनलाइन 'गेस पेपर्स' में काफी समानताएं दिखीं।
अधिकारियों का मानना है कि यह किसी बड़े राष्ट्रीय गिरोह का काम हो सकता है। मामले की जांच अभी चल रही है और इसी सिलसिले में खैरनार के भाई से भी पूछताछ की जा रही है।