झारखंड के हजारीबाग में एक शादी खुशियों के बजाय मातम में बदल गई। शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद होटल में गोलीबारी हुई।
इस घटना में एक शख्स की जान चली गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।
लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना स्थल को चारों तरफ से घेरकर सील कर दिया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि उस शख्स को पकड़ा जा सके जिसने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई और जो अभी भी फरार है।
मामले की और जानकारी जुटाने के लिए होटल के कर्मचारियों और वहां रुके मेहमानों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने सभी लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद पीड़ित परिवारों को पूरी जानकारी दे दी जाएगी।