कर्नाटक: दशहरा उत्सव में हाथी ने मचाया हड़कंप, 650 किलोग्राम चांदी की अंबारी गिरी
देश
कर्नाटक के शिवमोग्गा में चल रहे दशहरा समारोह के दौरान जंबो सवारी में एक हाथी सोमन्ना अचानक अपने तय रास्ते से भटक गया। हाथी के भटकने से देवी चामुंडेश्वरी की प्रतिमा वाली 650 किलोग्राम वजनी चांदी की अंबारी नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना में 3 कारें और 3 मोटरसाइकिलें भी टूट गईं। गनीमत रही कि किसी बडे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वन अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हालात को काबू में किया।
दशहरा में हाथियों के इस्तेमाल पर उठे सवाल
कई लोगों ने इस घटना के बाद सवाल उठाया कि क्या हाथियों को ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना सही है। टिप्पणियों में कहा गया कि इन बेजुबान जानवरों को खुले में आजादी से रहने देना चाहिए, न कि भीड-भाड वाली जगहों पर उनसे भारी बोझ ढोना चाहिए।
इस घटना ने सांस्कृतिक समारोहों में जानवरों के कल्याण को लेकर एक नई बहस छेड दी है।