नेपाल ने बाढ़ के बाद अमेरिका, चीन, भारत से मांगा जलवायु न्याय, सरकार ने दिया जवाब
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद, विदेश मंत्री शीशिर खानल ने दुनिया के 3 सबसे बड़े प्रदूषण फैलानें वाले देशों – अमेरिका, चीन और भारत – से जलवायु परिवर्तन के मामले में अपनी भूमिका निभाने की अपील की है।
उनका कहना था कि नेपाल केवल मदद नहीं, बल्कि 'न्याय और मुआवजे' पर ज्यादा जोर दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस आपदा के बाद भारत की तरफ से भेजी गई सहायता के लिए उसका धन्यवाद किया।
भारत ने नेपाल को राहत भेजी, एकजुटता पर जोर दिया
भारत सरकार ने जलवायु परिवर्तन को 'एक साझा चुनौती' बताया है, जिसके लिए पूरी दुनिया को मिलकर काम करने की जरूरत है। सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि जिन विकसित देशों ने अतीत में सबसे ज्यादा प्रदूषण फलाया है, उन्हें ही इस दिशा में सबसे आगे रहना चाहिए और नेपाल जैसे विकासशील व संवेदनशील देशों का साथ देना चाहिए।
इस बीच, भारत ने नेपाल को राहत सामग्री और बचाव दल भेज दिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने भारत की इस पहल की सार्वजनिक रूप से सराहना की है।