Loading...
'मिर्जापुर: द मूवी' रिव्यू: बड़े पर्दे पर कालीन भैया का भौकाल कितना असरदार? जनता ने बताया
'मिर्जापुर: द मूवी' पर जनता ने अपनी राय दी

'मिर्जापुर: द मूवी' रिव्यू: बड़े पर्दे पर कालीन भैया का भौकाल कितना असरदार? जनता ने बताया

Sep 04, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई। OTT पर इसके 3 सीजन आए और उन्होंने दर्शकों से बेशुमार प्यार बटोरा। इसे देखते हुए निर्माताओं ने मिर्जापुर की कहानी को फिल्म में तब्दील किया और बड़े पर्दे पर लाए। सत्ता, हिंसा, बदले और भौकाल से भरी यह एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। वहीं इसे देखने वाले दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देनी शुरू कर दी है।

तारीफ

सीरीज से ज्यादा असरदार लग रही फिल्म

'मिर्जापुर: द मूवी' अपनी रिलीज से पहले काफी चर्चा बटोर चुकी थी। अब जब फिल्म रिलीज हुई है, तो दर्शक इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि फिल्म अपनी सीरीज से ज्यादा बेहतर है। इसकी कहानी, पटकथा, कथानक, राजनीति, बदला, एक्शन, संवाद और बैकग्राउंड म्यूजिक सब कुछ बड़े पर्दे पर और भी भव्य, गहरा और प्रभावशाली लगता है।

कुछ लोगों का मानना है कि कहानी कहीं-कहीं पर थोड़ी खिंची हुई है। गाने भी अनावश्यक लगते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए यूजर का पोस्ट

ADVERTISEMENT

निर्देशन

अभिनय और निर्देशन के मामले में निराश नहीं करती फिल्म

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जिससे लोग काफी हद तक संतुष्ट दिख रहे हैं।

दर्शकों का कहना है कि बैकग्राउंड संगीत शानदार है और फिल्म का निर्देशन काफी अच्छा है। किरदारों और कुछ लोकप्रिय संवादों की बदौलत फिल्म दिलचस्प लगती है।

एक यूजर ने कहा कि फिल्म कोई कसर नहीं छोड़ती। पंकज त्रिपाठी की दमदार परफॉर्मेंस और रवि किशन की बब्बुआ यादव के रूप में एंट्री कहानी में तुरंत नई जान फूंक देती है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

फिल्म

'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में जानिए

कुल मिलाकर 'मिर्जापुर: द मूवी' को शुरुआती तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना होगा कि क्या कमाई के मामले में भी यह दमदार साबित होगी।

फिल्म की कहानी, 'मिर्जापुर सीजन 1' (2018) के एपिसोड 6 और एपिसोड 7 के बीच के समय पर आधारित एक प्रीक्वल के रूप में पेश की गई है।

इसमें दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, शीबा चड्‌ढा, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान और श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT