उज्बेकिस्तान में प्रधानमंत्री मोदी की कविता ने लूटी महफिल, राष्ट्रपति से छात्र तक हुए दीवाने
देश
उज्बेकिस्तान के हालिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कविता ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उज्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एक डिनर का आयोजन किया था, जहां कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी की कविता 'अभी तो सूरज उगा है' गाकर सुनाई। इस दौरान हिंदी बोल स्क्रीन पर भी दिखाए जा रहे थे। दोनों नेता बड़े ध्यान से इसे देख रहे थे। यह पल दोनों देशों के बीच एक खूबसूरत सांस्कृतिक जुड़ाव को दिखा रहा था।
ताशकंद के छात्रों ने सुनाई प्रधानमंत्री मोदी की कविताएं
ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में उज्बेक छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की 3 कविताएं हिंदी और उज्बेक दोनों भाषाओं में सुनाईं। उनके इन प्रदर्शनों में भारत के भविष्य के लिए उम्मीद और शांति का संदेश साफ दिखा। इन कविताओं से यह भी पता चला कि कला कैसे अलग-अलग देशों के लोगों को जोड़ सकती है और संस्कृति पर गहरी समझ पैदा कर सकती है।