कोलकाता में पूर्व पार्षद शम्स इकबाल पर 70 लाख फिरौती और 16 मौतों का आरोप, पुलिस ने दबोचा
देश
कोलकाता के पूर्व काउंसलर और पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के करीबी रहे पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक स्थानीय व्यवसायी से 70 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। पुलिस को मिली शिकायत में व्यवसायी ने बताया है कि जून 2023 से इकबाल और उसके साथी उसे लगातार धमका रहे थे। पैसा वसूलने के लिए वे कई बार उसे रिवॉल्वर भी दिखाते थे।
कोलकाता में 16 मौतों से जुड़े तार
इकबाल पर अब फिरौती और आपराधिक धमकी के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आयुध अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इतना ही नहीं, उनका नाम कोलकाता में हुए एक पुराने हादसे से भी जुड़ा है, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा एक गोदाम के गिरने से हुआ था। उन पर आरोप है कि उन्होंने उस इलाके में कई असुरक्षित इमारतों के निर्माण की इजाजत दी थी।