Loading...
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत
रायगढ़ में समुद्र में 8 छात्र डूबे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत

लेखन आबिद खान
Oct 01, 2026
07:39 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के दिवेआगर समुद्र तट पर डूबने से 8 छात्रों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र पुणे की एक कोचिंग के थे और रायगढ़ पिकनिक मनाने के लिए गए थे। नहाते वक्त सभी समुद्र के गहरे पानी में उतर गए और तेज लहरों की चपेट में आने से डूब गए। पुलिस ने बताया कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

हादसा

मृतक छात्रों में सभी 11वीं-12वीं के छात्र

रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे की एक कोचिंग संस्थान के 30-40 छात्र रायगढ़ के बीच पर घूमने आए थे। इसी दौरान 8 छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सभी छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं।

मृतक छात्रों की पहचान यश किरण वानखेड़े, सोहम तुकाराम भांडवलकर, तन्मय दत्तात्रेय वाहिले, कौस्तुभ संदीप दौंड, कैवल्य वासनकर, राजवीर वाहिले, प्रणव बनसोडे और सुमित अहिरे के रूप में हुई है।

प्रशासन

उपमुख्यमंत्री पवार ने की कलेक्टर से बात

मौके पर मौजूद महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मचारियों ने शवों को निकालने में मदद की, और स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की।

सभी शवों को बोरली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच चल रही है।

महाराष्ट्र के मंत्री भरत गोगावले और अदिति तटकरे भी घटना को लेकर प्रशासन के संपर्क में हैं।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रायगढ़ कलेक्टर से बात की है।

ADVERTISEMENT