पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत और 25 घायल
देश
मंगलवार रात पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक बस हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आनंदपुर साहिब से बैसाखी मनाकर घर लौट रहे भक्तों को ले जा रही यह बस रात करीब 10 बजे हिम्मतपुरा गांव के पास पलट गई। बस में बैठे सभी लोग मैन मजरी गांव के रहने वाले थे। जान गंवाने वालों में एक महिला भी शामिल है।
तकनीकी खराबी की बात सामने आई है, पुलिस जांच कर रही है
हादसे की खबर मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।