Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत
देश

लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत

लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत
लेखन मुकुल तोमर
May 27, 2022, 07:10 pm 3 मिनट में पढ़ें
लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत
श्योक नदी में गाड़ी गिरने से सात जवानों की मौत

लद्दाख से बेहद बुरी खबर आ रही है। यहां तुरतुक सेक्टर में एक सैन्य वाहन के श्योक नदी में गिरने से सात जवानों की मौत हो गई है। वाहन में कुल 26 जवान थे और 19 जवानों का इलाज चल रहा है। घायलों का एक सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और इसके लिए लेह से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडीमंदिर कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

घटना
सड़क से फिसल कर नदी में गिरी गाड़ी

घटना पर बयान जारी करते हुए भारतीय सेना ने बताया, "26 जवानों का एक दल परतारपुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ में एक फॉरवर्ड लोकेशन पर जा रहा था। सुबह लगभग 9 बजे थोेइसे से 25 किलोमीटर दूर गाड़ी सड़क से फिसल गई और श्योक नदी (लगभग 50-60 फुट नीचे) में गिर गई, जिससे इसमें बैठे सभी जवानों को चोटें आईं।" सभी 26 जवानों को बाहर निकाल कर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां सात की मौत हो गई।

बयान
घायलों को प्रदान की जा रही सर्वोत्तम सुविधाएं- सेना

सेना ने आगे कहा, "कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास जारी हैं, जिनमें अधिक गंभीर जवानों को पश्चिमी कमांड शिफ्ट करने के लिए वायुसेना से हवाई मदद का अनुरोध भी शामिल है।"

प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर रहा- वीर जवानों की मौत से आहत हुआ हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'लद्दाख में हुए बस हादसे जिसमें हमने अपने वीर जवानों को खो दिया, उससे आहत हुआ हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं आशा करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। प्रभावित को हरसंभव मदद प्रदान की जा रही है।' अन्य कई नेताओं ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

विपक्षी नेता
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी शोक व्यक्त किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारे घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि यह खबर बहुत पीड़ादायक है और ईश्वर शोकाकुल परिवारों को साहस दे।

भारत-चीन तनाव
न्यूजबाइट्स प्लस

भारत और चीन के बीच पिछले तीन साल से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव बना हुआ है। अप्रैल-मई, 2019 में चीनी सेना ने भारतीय इलाके में घुसपैठ कर दी थी और इसी के बाद से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। 14 जून, 2020 को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन के भी दर्जनों सैनिक मारे गए थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
भारतीय सेना
लद्दाख
ताज़ा खबरें
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट: रूट की बदौलत जीत के करीब पहुंची इंग्लैंड
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट: रूट की बदौलत जीत के करीब पहुंची इंग्लैंड खेलकूद
क्या फरहान अख्तर लिख रहे हैं फिल्म 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट?
क्या फरहान अख्तर लिख रहे हैं फिल्म 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट? मनोरंजन
ये हैं भारत में मौजूद टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारें, जानें इनकी कीमत और रेंज
ये हैं भारत में मौजूद टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारें, जानें इनकी कीमत और रेंज ऑटो
स्कोडा की इन कारों की कीमत में हुई 60,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी
स्कोडा की इन कारों की कीमत में हुई 60,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी ऑटो
उत्तर प्रदेश: हापुड़ की कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 मजूदरों की मौत, 19 झुलसे
उत्तर प्रदेश: हापुड़ की कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 मजूदरों की मौत, 19 झुलसे देश
भारतीय सेना
'टूर ऑफ ड्यूटी' का ऐलान जल्द, सेना में भर्ती के नियमों में होगा ये बड़ा बदलाव
'टूर ऑफ ड्यूटी' का ऐलान जल्द, सेना में भर्ती के नियमों में होगा ये बड़ा बदलाव देश
लद्दाख: भारत ने की चीन के बराबर तैनाती, गलवान नदी पर बनाए जा रहे सात पुल
लद्दाख: भारत ने की चीन के बराबर तैनाती, गलवान नदी पर बनाए जा रहे सात पुल देश
जम्मू-कश्मीर: सेना ने बारामूला में मुठभेड़ में ढेर किए तीन पाकिस्तानी आतंकी, एक पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू-कश्मीर: सेना ने बारामूला में मुठभेड़ में ढेर किए तीन पाकिस्तानी आतंकी, एक पुलिसकर्मी शहीद देश
Tour of Duty: टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चार साल के लिए होगी सेना में भर्ती
Tour of Duty: टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चार साल के लिए होगी सेना में भर्ती करियर
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा गिरने से चार घायल, 10 मजदूर लापता
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा गिरने से चार घायल, 10 मजदूर लापता देश
और खबरें
लद्दाख
पैंगोंग झील पर चीन का दूसरा पुल: विदेश मंत्रालय ने अवैध कब्जे पर बताया निर्माण
पैंगोंग झील पर चीन का दूसरा पुल: विदेश मंत्रालय ने अवैध कब्जे पर बताया निर्माण देश
लद्दाख घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरुरी बातें
लद्दाख घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरुरी बातें लाइफस्टाइल
केंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर खर्च किए 9,000 करोड़
केंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर खर्च किए 9,000 करोड़ देश
लद्दाख: लेह में तेज हवाओं से गिरा निर्माणाधीन पुल, 4 मजदूरों की मौत और 2 घायल
लद्दाख: लेह में तेज हवाओं से गिरा निर्माणाधीन पुल, 4 मजदूरों की मौत और 2 घायल देश
चीन समर्थित हैकरों ने की भारत के पावर सेक्टर को निशाना बनाने की कोशिश
चीन समर्थित हैकरों ने की भारत के पावर सेक्टर को निशाना बनाने की कोशिश देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022