Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप
  • देश

    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 11, 2020, 02:02 pm
    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप
  • उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा के विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    सोमवार को वाराणसी की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह से इसकी शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

    पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।

    इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की रजनीति में गरमाहट आ गई है।

  • इस खबर में
    महिला ने लगाए गंभीर आरोप महिला ने सबूत के तौर पर भतीजे के साथ की फोटो दी पीड़िता ने संदीप पर लगाया गर्भपात कराने का आरोप विधायक त्रिपाठी पर विरोधी विधायक पर लगाया साजिश का आरोप ज्ञानपुर विधायक ने किया आरोपों से खंडन दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कुलदीप सिंह सेंगर
  • आरोप

    महिला ने लगाए गंभीर आरोप

  • पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि साल 2014 में ट्रेन से मुंबई जाते समय उसकी मुलाकात विधायक त्रिपाठी से भतीजे संदीप से हुई थी।

    उनके बीच नजदीकियां बढ़ती गई और भतीजे ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे संबंध बनाए।

    आरोप है कि साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान उसे भदोही के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था। उस दौरान संदीप, विधायक और उनके करीबियों ने उसका रेप किया था।

  • सबूत

    महिला ने सबूत के तौर पर भतीजे के साथ की फोटो दी

  • महिला ने अपने आरोपों को सही साबित करने के लिए मीडिया को विधायक के भतीजे के साथ की एक फोटो भी दी है।

    उसने आरोप लगाया कि साल 2014 के बाद से न केवल संदीप ने उससे संबंध बनाए बल्कि विधायक और उनके अन्य चार करीबियों ने भी उससे रेप किया था।

    संदीप ने कई बार गाड़ियां भेजकर उसे वाराणसी से बुलाया था और अपने करीबियों के साथ रेप किया था। उसने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

  • गर्भपात

    पीड़िता ने संदीप पर लगाया गर्भपात कराने का आरोप

  • पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि उसके पति की साल 2007 में मौत हो गई थी। संदीप ने शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाना शुरू कर दिया।

    इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन संदीप ने जबरन गोलियां देकर उसके दो माह के बच्चे को गिरा दिया।

    उसके शादी करने का दबाव बनाने पर वह टालता रहा। गत रविवार को उसने फिर से शादी की बात उठाई तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

  • साजिश

    विधायक त्रिपाठी पर विरोधी विधायक पर लगाया साजिश का आरोप

  • दुष्कर्म का आरोप झेलने वाले भदोही विधायक त्रिपाठी ने मामले को लेकर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    त्रिपाठी ने कहा कि उनकी लोकप्रियता से घबराकर ज्ञानपुर विधायक उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने ज्ञानपुर विधायक के अवैध खनन और दूसरे विकासकार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर महिला छह साल तक चुप क्यों रही?

  • खंडन

    ज्ञानपुर विधायक ने किया आरोपों से खंडन

  • भदोही विधायक के आरोपों पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का कहना है कि उन्हें इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि वह किसी की छवि क्यों खराब करेंगे? वह तो आरोप लगाने वाली महिला तक को नहीं जानते हैं। ऐसे में उन पर लगाए जा रहे साजिश के आरोप बेबुनियाद हैं।

    पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया है कि मामला काफी पुराना है। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पुराना मामला

    दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कुलदीप सिंह सेंगर

  • उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगने का यह पहला मामला नहीं है।

    2017 में भी उन्नाव से पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

    पीडि़ता ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। जांच में दोषी पाए जाने पर अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

    शुरुआत में सेंगर ने भी दुष्कर्म के आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

  • रेप
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी
  • भाजपा समाचार
  • उन्नाव
  •  
ताज़ा खबरें
  • IPL 2021, SRH बनाम RCB: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
    IPL 2021, SRH बनाम RCB: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
    खेलकूद
  • सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक की जाएगी विदेशी कोरोना वैक्सीनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया
    सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक की जाएगी विदेशी कोरोना वैक्सीनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया
    देश
  • कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच फिर से बढ़ी रेलवे के आइसोलेशन कोचों की मांग
    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच फिर से बढ़ी रेलवे के आइसोलेशन कोचों की मांग
    देश
  • 22 अप्रैल को शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल
    22 अप्रैल को शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल
    मनोरंजन
  • व्हाट्सऐप में मिली बड़ी खामी, कोई भी सस्पेंड कर सकता था आपका अकाउंट
    व्हाट्सऐप में मिली बड़ी खामी, कोई भी सस्पेंड कर सकता था आपका अकाउंट
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021