Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत
देश

महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत

महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत
लेखन मुकुल तोमर
Jan 25, 2022, 11:20 am 3 मिनट में पढ़ें
महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत
महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत

महाराष्ट्र में कल रात हुई एक सड़क दुर्घटना में सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। मंरने वालों में भाजपा विधायक विजय रहांगडाले का बेटा भी शामिल है। किसी जानवर को बचाने के चक्कर में या अधिक स्पीड के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में मरने वाले छात्र छह अलग-अलग राज्यों के हैं और वर्धा के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले में मुआवजे का ऐलान किया है।

मामला
जानवर को बचाने के चक्कर में पुलिया से 40 फुट नीचे गिरी कार

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात लगभग 11:30 बजे हुई। सातों छात्र एक कार में यवतमाल से वर्धा की ओर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, सेलसुरा के पास कार के सामने अचानक से एक जानवर आ गया या फिर ये अधिक स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से 40 फुट नीचे नदी के किनारे पर गिर गई। कार नीचे गिरने से लगी चोटों से सभी छात्रों की मौत हो गई।

पहचान
वर्धा के सावंगी मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे सभी छात्र

मृतकों की पहचान अविष्कार रहांगडाले, नीरज चौहान, नीतेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति के तौर पर हुई है। सभी छात्र वर्धा के सावंगी मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे। नीरज, विवेक, प्रत्युष और शुभम MBBS अंतिम साल के छात्र थे, वहीं अविष्कार और पवन पहली साल में थे। नीतेश मेडिकल इंटर्न थे। अविष्कार महाराष्ट्र के तिरोड़ा से भाजपा विधायक विजय रहांगडाले के बेटे हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बयान
गाड़ी काटकर निकालना पड़ा नीरज का शव

पुलिस अधीक्षक (SP) प्रशांत होल्कर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नीरज का शव बेहद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में फंसा हुआ था और इसे बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि तीन घंटे के अभियान में से दो घंटे नीरज के शव को बाहर निकालने में ही लगे। उन्होंने नीरज के ही गाड़ी चलाने की संभावना जताई है। पुलिस को सभी शव नदी के किनारे ही मिले।

बयान
लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए होगा नीरज के खिलाफ केस

होल्कर ने कहा कि सावंगी पुलिस थाने में नीरज के खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया जाएगा। सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (SDPO) पीयूष जगताप ने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार पत्थरों से भरे नदी के किनारे पर बोनट के सहारे गिरी और नीरज को छोड़ सभी शव इससे बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि सभी की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी
प्रधानमंत्री का मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले में मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र
भाजपा विधायक
ताज़ा खबरें
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये ऑटो
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल ऑटो
IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े खेलकूद
महाराष्ट्र
महाराष्ट्रः चंद्रपुर में 2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक सहित 9 की मौत
महाराष्ट्रः चंद्रपुर में 2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक सहित 9 की मौत देश
महाराष्ट्र: विधवा प्रथा समाप्त करने की दिशा में उठे कदम, सरकार ने जारी किया सर्कुलर
महाराष्ट्र: विधवा प्रथा समाप्त करने की दिशा में उठे कदम, सरकार ने जारी किया सर्कुलर देश
महाराष्ट्र: शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र: शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार देश
शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा
शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा राजनीति
ठाकरे ने केंद्र को चेताया- कानूनों का दुरुपयोग बंद करें, नहीं तो हम भी लेंगे बदला
ठाकरे ने केंद्र को चेताया- कानूनों का दुरुपयोग बंद करें, नहीं तो हम भी लेंगे बदला राजनीति
और खबरें
भाजपा विधायक
यूक्रेन में मारे गए छात्र पर भाजपा विधायक बोले- फ्लाइट में शव ज्यादा जगह घेरेगा
यूक्रेन में मारे गए छात्र पर भाजपा विधायक बोले- फ्लाइट में शव ज्यादा जगह घेरेगा राजनीति
विधायक की भाजपा को वोट न देने पर घर गिरवाने की धमकी, चुनाव आयोग का नोटिस
विधायक की भाजपा को वोट न देने पर घर गिरवाने की धमकी, चुनाव आयोग का नोटिस राजनीति
भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी
भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी राजनीति
महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों का एक साल का निलंबन असंवैधानिक- सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों का एक साल का निलंबन असंवैधानिक- सुप्रीम कोर्ट राजनीति
राजस्थान: भाजपा विधायक पर 10 महीने में दूसरी बार लगा रेप का आरोप
राजस्थान: भाजपा विधायक पर 10 महीने में दूसरी बार लगा रेप का आरोप राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022