हाल ही में सेंटर फॉर इक्विटी एंड इंक्लूजन (CEQUIN) के एक अध्ययन में पता चला है कि दिल्ली में हर 10 में से लगभग 9 महिलाएं और लड़कियां मेट्रो या बस स्टॉप तक पैदल जाने में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
इसकी मुख्य वजह क्या है? सड़कों पर खराब स्ट्रीट लाइटें और टूटे हुए फुटपाथ। ये बातें CEQUIN के सालाना कार्यक्रम में बताई गईं हैं।
CEQUIN ने सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि अंधेरा होने के बाद सार्वजनिक पार्कों में भी करीब 89 प्रतिशत महिलाएं खुद को असुरक्षित बताती हैं। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत महिलाओं ने पुरुषों के गलत व्यवहार, जैसे घूरना या छेड़छाड़ को एक बड़ी वजह बताया।
ज्यादातर महिलाओं को यह भी नहीं पता था कि इन समस्याओं को ठीक करने की जिम्मेदारी किन अधिकारियों की है। इन चिंताओं को लेकर CEQUIN ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। संगठन ने सभी के लिए बेहतर जवाबदेही और सुरक्षित सार्वजनिक जगहों की मांग की है।