बिहार: विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा गंगा में समाया
देश
रविवार देर रात बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा टूटकर गंगा नदी में गिर गया। इसके चलते 4.7 किलोमीटर लंबा यह पुल 2 हिस्सों में बंट गया, जिससे कई जिलों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता थम सा गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
मुंगेर और खगड़िया से निकाला गया ट्रैफिक
अभी मुंगेर और खगड़िया होकर गाड़ियां निकाली जा रही हैं। उधर, प्रशासन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे। जल्द ही एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंचेगी, जो पुल के खंभों और दूसरे हिस्सों का जायजा लेगी और मरम्मत के तरीके बताएगी।
बता दें कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है; पिछले 2 सालों में 18 से ज्यादा पुलों में ऐसी ही खराबी आ चुकी है। इससे बिहार के पुराने होते बुनियादी ढांचे की हालत पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।