IMD का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में 100 किमी प्रति घंटा की हवाओं का खतरा
आज सुबह दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश देखकर कई लोगों के मन में आया होगा कि क्या स्कूल बंद रहेंगे? पर आपको बता दें कि अभी तक किसी भी अधिकारी ने छुट्टी का कोई ऐलान नहीं किया है। स्कूल और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह ही खुले हैं। पहले IMD ने हल्की से मध्यम बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम अचानक बिगड़ते ही सुबह इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया।
IMD ने तूफान की चेतावनी दी
IMD के रेड अलर्ट के अनुसार, तेज आंधी, बिजली कड़कने और कुछ इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। बारिश पूरे इलाके में एक जैसी नहीं हो रही है। पश्चिमी दिल्ली में पूर्वी हिस्से के मुकाबले ज्यादा तेज बारिश हो सकती है। सुबह देर तक हल्की बारिश जारी रह सकती है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो जलभराव वाली सड़कों से सावधान रहें।