यूट्यूबर सौरव जोशी और उनके परिवार के साथ बदसलूकी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी, जिनके यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उन्हें गुरुवार को हल्द्वानी, उत्तराखंड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सौरव उस वक्त अपनी पत्नी और 2 भाइयों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। तभी कुछ मनचलों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के बगल में लगाई और उन्हें खिड़की नीचे करने को कहा। खिड़की खुलते ही उन लोगों ने सौरव और उनके परिवार को गालियां देना शुरू कर दिया।
जोशी ने शिकायत दर्ज कराई
गालियां देने के बाद वे लोग वहां से तेजी से फरार हो गए। सौरव ने उनकी गाड़ी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वह गाड़ी सुनसान जगह पर लावारिस मिली।
गाड़ी का इंजन चालू था और उसका सामान भी अंदर रखा हुआ था। सौरव ने फौरन स्थानीय पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।