सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रेंजर ने हिरण को खिलाया पोहा, निलंबित
देश
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में तैनात एक फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक जंगली सांभर हिरण को पोहा खिलाते हुए दिख रहे थे। वीडियो में वे पेड़ के नीचे आराम से बैठे बॉलीवुड गाने भी सुन रहे थे। रिजर्व के निदेशक ने इस घटना को 'घोर लापरवाही' बताया है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों को खाना खिलाने से इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष और हादसों जैसी बड़ी समस्यांए खड़ी हो सकती हैं।
एक्टिविस्ट अजय दुबे ने इसे वन्यजीव नियमों का उल्लंघन बताया
पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने भी इस घटना को वन्यजीव प्रबंधन के नियमों का सीधा उल्लंघन करार दिया है।