विजय देवरकोंडा ने 'राणाबाली' के लिए 50 सहायकों की रखी थी मांग? जानिए क्या है सच
क्या है खबर?
विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'राणाबाली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। दोनों को पर्दे पर देखने के लिए लोग उतावले हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि अभिनेता ने फिल्म के सेट पर 5-6 काफिला और 40-50 सहायकों की मांग की थी। यह 'आर्टिकल' कथित तौर पर 123 तेलुगु वेबसाइट से लिया गया था। अब इस दावे पर निर्माताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
स्पष्टता
निर्माताओं ने दावों को किया पूरी तरह से खारिज
'राणाबाली' के निर्माता मैत्री रवि शंकर ने वायरल स्क्रीनशॉट के दावे को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्हाेंने दावों को बेबुनियाद बताया और स्पष्ट किया कि प्रोडक्शन के दौरान ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी। यही नहीं, निर्माता ने विजय की तारीफ करते हुए उन्हें पेशेवर और अपने काम के प्रति समर्पित अभिनेता भी बताया। उधर, 123 तेलुगु वेबसाइट ने एक बयान के जरिए स्पष्ट किया कि उसने अभिनेता से जुड़ा ऐसा कोई लेख प्रकाशित नहीं किया था।
विवाद
विजय को सोशल मीडिया पर किया गया था ट्रोल
वायरल फर्जी स्क्रीनशॉट की हेडलाइन थी: "राणाबाली: हीरो के लिए सेट पर 5-6 कारवां, 40-50 सहायक, मैत्री प्रोड्यूसर्स काउंसिल पहुंची।" इसके बाद ट्रोलर्स ने तस्वीर फैलाते हुए दावा किया कि अभिनेता अनुचित मांग कर रहे हैं। हालांकि, विजय की टीम ने स्पष्ट किया कि कुछ एक्स यूजर्स अभिनेता को बदनाम करने के उद्देश्य से लक्षित दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं। इससे सावधान रहें। बता दें, राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित 'राणाबाली' 11 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
To whom it may concern ⚠️ https://t.co/ZGY60B0CeG pic.twitter.com/mmESN4Jg2V
— Suresh PRO (@SureshPRO_) June 25, 2026