LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: पराग्वे-ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ रहा मैच, तुर्की ने अमेरिका को हराया
तुर्की ने जीता अपना आखिरी मैच (तस्वीर: एक्स/@MilliTakimlar)

फीफा विश्व कप 2026: पराग्वे-ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ रहा मैच, तुर्की ने अमेरिका को हराया

Jun 26, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-D में पराग्वे फुटबॉल टीम और ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल टीम के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। लेवाइस स्टेडियम में हुए मैच में कोई गोल देखने को नहीं मिला। इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में तुर्की ने अमेरिका फुटबॉल टीम को 3-2 से शिकस्त दी। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने राउंड ऑफ-32 के लिए प्रवेश किया, जबकि तुर्की का सफर समाप्त हो गया।

रिपोर्ट 

पराग्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ रहा मुकाबला

लगभग 65 हजार दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने पहले हाफ में बेहतर शुरूआत की और कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने उन प्रयासों को नाकाम किया। दूसरे हाफ में पराग्वे ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई निर्णायक मौका नहीं बना पाई। मैच में ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया संतुष्ट दिखी क्योंकि इस परिणाम से उन्होंने नॉकआउट में पहुंचने में सफलता हासिल की।

जानकारी

ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार नॉकआउट में पहुंची 

फीफा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार नॉकआउट में पहुंचने में कामयाब रही। इससे पहले 2006 और 2022 में राउंड ऑफ-16 में पहुंचने में सफल रही थी। इन 2 संस्करणों में कुल 32-32 टीमों ने हिस्सा लिया था, जबकि इस बार 48 टीमें शामिल रही।

Advertisement

रिपोर्ट 

तुर्की ने अमेरिका को दी शिकस्त

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्टन ट्रस्टी ने तीसरे ही मिनट में गोल करके बढ़त दिला दी। कुछ समय बाद ही 10वें मिनट में अर्दा गुलेर ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। वहीं, अल्पर यिलमाज ने पहले हाफ में गोल करके तुर्की को बढ़त में ला दिया। इसके बाद अमेरिका के सेबेस्टियन बरहाल्टर ने 49वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया। कान आयहान ने अंतिम क्षणों (90+8') में गोल दागकर तुर्की को जीत दिलाई।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

आंकड़े 

अमेरिका ने 7 शॉट टारगेट में लगाए 

मैच में अमेरिका ने गोल करने की 19 बार कोशिश की और 7 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ तुर्की ने 10 बार ही कोशिश की और 4 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोचक मैच में अमेरिकी टीम के पास 53 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। अमेरिका ने 87 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 489 पास पूरे किए। तुर्की ने 412 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 81 प्रतिशत की रही।

Advertisement