दिशा सालियान हत्याकांड: पिता ने CBI को सौंपी सबूतों से जुड़ी पेनड्राइव
दिशा सालियान मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके पिता सतीश सालियान ने CBI को एक पेन-ड्राइव दी है। इस पेन-ड्राइव में एक चश्मदीद गवाह का बयान दर्ज है, जिसमें साफ तौर पर दावा किया गया है कि दिशा की हत्या की गई थी, न कि जैसा पहले बताया गया था कि उन्होंने आत्महत्या की थी। इस पेन-ड्राइव में कुछ वीडियो फुटेज भी शामिल हैं।
CBI ने गैंगरेप, हत्या और साजिश का केस दर्ज किया
CBI ने सतीश सालियान का बयान सुनने के बाद पेन-ड्राइव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
सतीश के इस खुलासे के बाद CBI की दिल्ली यूनिट ने गैंगरेप, हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरा घटनाक्रम बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद सामने आया है, जिसमें 2020 में हुई दिशा सालियान की मौत की फिर से जांच कराने के लिए कहा गया था।
अब जब CBI के पास नए सबूत हाथ लगे हैं, तो जांच अधिकारी इन वीडियो फुटेज और बयानों की बारीकी से जांच करेंगे और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे।