दिल्ली: न्यू राजेंद्र नगर में 2 बुजुर्ग ननद-भाभी की रहस्यमयी मौत, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर में ननद-भाभी के रिश्ते से जुड़ी दो बुजुर्ग महिलाएं, सरोज (78 साल) और चंद्रकांता (करीब 80 साल), गुरुवार को अपने घर में मृत पाई गईं। उनकी घरेलू सहायिका 2 दिन से काम पर नहीं आई थी। जब वह गुरुवार को घर पहुंची तो उसे अंदर से अजीब सी बदबू आई। उनसे कोई संपर्क न हो पाने पर उसने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया।
शवाें पर नहीं मिली किसी तरह की चोट के निशान
पुलिस ने घर के भीतर जाकर देखा तो दोनों महिलाएं घर के अलग-अलग कमरों में मिलीं। ये दोनों बुजुर्ग महिलाएं घर में अकेली रहती थीं। उनमें से एक बिस्तर से उठ नहीं पाती थी, जबकि दूसरी को चलने-फिरने के लिए सहारे की जरूरत पड़ती थी। जांच करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था और न ही जबरन घर में घुसने के कोई संकेत मिले थे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है।