डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बताया नकर का द्वार, कर्नाटक के मंत्री संतोष लाड का फूटा गुस्सा
कर्नाटक के मंत्री संतोष लाड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भारत को 'हेलहोल' यानी नरक का द्वार कहा था। लाड का कहना है कि यह न सिर्फ देश का, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अपमान है। बेलारी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लाड ने कहा, "मैं सचमुच उस तरीके की निंदा करना चाहता हूं जिससे मेरे देश के बारे में बात की जा रही है। मैं आपको बीच की उंगली भी दिखा सकता हूं, लेकिन इस खास मंच से हम एकजुट होकर कहते हैं, ट्रंप, आप अपनी बात जारी रख सकते हैं।" उन्होंने ट्रंप के बयानों पर भारत सरकार की चुप्पी की भी आलोचना की।
ट्रंप के बयान की ओलोचना ने पकड़ा जोर
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जन्मसिद्ध नागरिकता के मुद्दे पर बात करते हुए ये टिप्पणियां की थीं। उन्होंने इसमें भारत को चीन जैसे देशों के साथ मिलाकर देखा। भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के शब्दों को 'अनभिज्ञ' बताया है। मंत्रालय का कहना है कि ये टिप्पणियां दोनों देशों के बीच के वास्तविक रिश्तों को नहीं दर्शातीं। अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने भी ट्रम्प के इन बयानों का कड़ा विरोध किया है। वहीं, अमेरिकी दूतावास ने याद दिलाया कि ट्रम्प ने पहले भी भारत की तारीफ की है। यह सब दिखाता है कि इस बहस ने दोनों ओर काफी गर्मागर्मी पैदा कर दी है।